khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल से पहुँचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया।

कांग्रेसी नेताओं ने धामी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

रिपोर्ट । ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल से पहुँचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया।

रैली से पूर्व कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव करने का भी ऐलान किया। इस जनाक्रोश रैली की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार निकाय चुनाव कराने की इच्छाशक्ति नहीं रखती और भाजपा को डर है कि वह चुनाव हार जाएगी।

कांग्रेस के नेताओं ने राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की, साथ ही निवासियों को जल, जंगल, और जमीन पर अधिकार दिए जाने की बात की।

वहीं उन्होंने कहा कि कृषि सुधार और नए उद्योगों की स्थापना नहीं होने के कारण लोग पहाड़ों से शहरों की ओर जाने को मजबूर हैं।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने धामी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस की सरकार जब आएगी तो मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

नेताओं ने कहा धामी सरकार धरातल पर कोई भी कार्य नही कर रही है। सब हवाहवाई तीर छोड़ रही है।

विकास के नाम पर कोई कार्य नही हो रहे हैं केवल जनता को गुमराह कर रही है।
यहाँ सरोवर नगरी नैनीताल के पंत पार्क पर तमाम कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां जमकर एक के बाद एक कांग्रेसी नेता ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव कुमार ने नैनीताल की स्थिति से अवगत कराया कहा यहाँ सबसे अधिक परेशानी सिविर की है जिसके लिए कई बार पैसा आ गया पर सरकार की व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मालरोड पर जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया ऒर कुमाऊँ मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी कर कहा जो सरकार निकमी है वह बदलनी है।

लोगों का शोषण बन्द करो आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस मुस्तेद थी।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, हल्द्वानी के विधायक सुमित पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधायक रंजीत रावत कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, गोपाल बिष्ट, सतीश नैनवाल, मुकेश जोशी, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, डॉ. महेंद्र पाल, निवर्तमान नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी राजेंद्र खनवल गणेश उपाध्याय राजेंद्र व्यास जितेंद्र पांडे,गौरव जोशी गुड़ु , सुनील महरा आदि मौजूद रहे।

वहीं इस रैली के अंत मैं कांग्रेसियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सोपा l

Related posts

जनपद क्षेत्रान्तर्गत गत दिनों प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि/भूस्खलन/बाढ़ से सड़कों, खेतों/फसलों, सिंचाई नहरों, पेयजल लाइनों, विद्युत लाइनों आदि अन्य परिसम्पितियों को हुआ काफी नुकसान। सभी संबंधित विभागों द्वारा लगातार आपदा राहत के कार्य जारी।

khabaruttrakhand

गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष नई टिहरी में 24 जून को बौराड़ी में हुई दुघर्टना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में आहूत की गयी चर्चा बैठक।

khabaruttrakhand

Punjab News : प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया खेत, उतार दिया मौत के घाट

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights