khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

आयुष्मान भव योजना से एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू – गोरखुपर का है 71 वर्षीय रोगी, बुद्धवार को हुआ पहला पंजीकरण – 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज।

– आयुष्मान भव योजना से एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू
– गोरखुपर का है 71 वर्षीय रोगी, बुद्धवार को हुआ पहला पंजीकरण
– 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज।
70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘आयुष्मान भव स्वास्थ्य योजना’ को एम्स ऋषिकेश में लागू कर दिया गया है। एम्स अस्पताल में बुद्धवार को इस योजना का पहला रोगी पंजीकृत किया गया। रोगी का सम्पूर्ण इलाज केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत सरकारी दरों पर पूरी तरह निःशुल्क किया जायेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश वासियों के लिए बीते रोज विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं सहित आयुष्मान भव स्वास्थ्य योजना (विस्तारित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) का उद्घाटन किया गया था।
केन्द्र सरकार द्वारा धनतेरस के दिन शुरू की गयी इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्ध लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की गयी है।

बुद्धवार को इस योजना के तहत एम्स ऋषिकेश में पहला रोगी पंजीकृत किया गया। यूपी के गोरखपुर जनपद के महाराजगंज इलाके के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग योगेन्द्र प्रसाद को अस्पताल के डे-केयर वार्ड में भर्ती किया गया है।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी रोगियों के निःशुल्क इलाज हेतु व्यवस्था निर्धारित कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ ऐसे परिवार के बुजुर्गों को भी मिलेगा जो पहले से ही एबी-पीएमजेएवाई के तहत कवर हैं और उन्हें पहले से ही हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल रही है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि यह योजना सभी बुजुर्गों के लिए है। चाहे उनकी आमदनी कुछ भी हो। इस योजना के जरिए सरकार का मकसद स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाना है। बता दें कि इस योजना के तहत पंजीकृत किया गए पहले रोगी योगेन्द्र प्रसाद को पेट में लीवर कैंसर की शिकायत है।
मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के तहत भर्ती किए अए इस रोगी का पहले दिन कीमोथेरेपी प्रक्रिया से इलाज किया गया। इस दौरान डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डाॅ. मोहित धींगरा, संजय त्रिपाठी,महेश कोठारी सहित आदि मौजूद रहे।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० केपार्स* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: मार्च से दून-अयोध्या सहित पांच मार्गों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी

cradmin

Admission: शिक्षा निदेशालय द्वारा ऐलान किया गया है कि डोनेशन लेने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights