khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: मार्च से दून-अयोध्या सहित पांच मार्गों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी

Uttarakhand: मार्च से दून-अयोध्या सहित पांच मार्गों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी

Uttarakhand: राज्य सरकार की ओर से VGF सपोर्ट मॉडल के माध्यम से शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिक्सड VGF मॉडल पर वाराणसी-पंतनगर-वाराणसी और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

देहरादून से अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर समेत पांच रूटों पर मार्च से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। इसके लिए जल्द ही सरकार एलायंस एयर के साथ MoU साइन करने जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में बुधवार को सचिवालय में बैठक ली।

मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग व एलायंस एयर के साथ राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के संबंध में बैठक की। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लांच करेंगे।

इस संबंध में एलायंस एयर के साथ एक MoU किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से VGF सपोर्ट मॉडल के माध्यम से शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिक्सड VGF मॉडल पर वाराणसी-पंतनगर-वाराणसी और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

इसके साथ ही कॉस्ट माइनस रेवेन्यू मॉडल के तहत अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून व देहरादून-अयोध्या-देहरादून मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन मार्गों पर 70 सीटर प्लेन आई ई-72 की सेवाएं ली जाएंगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। बैठक में अपर सचिव C Ravi Shankar सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का मास्टर प्लान पुलिस ने किया फेल, जाने पूरा मामला।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला सूचना कार्यालय (केन्द्र), नई टिहरी में Changing nature of press (मीडिया का बदलता हुआ स्वरूप) विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना एवं ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होमस्टे अनुदान योजना की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights