khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिक

यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 135 वें जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

*आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू*
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 135 वें जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार ने कहा कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था,जिसे आधिकारिक तौर पर प्रयागराज के नाम से जाना जाता है ,उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध बैरिस्टर थे।
अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाला ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

उनके कुशल नेतृत्व और वैश्विक दृष्टि के तहत, भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रगति,समृद्धि और सम्मान हासिल किया। पंडित नेहरू ने भारत में लोकतंत्र की नींव रखी ओर अविरल १७ वर्षों तक सेवा दी।

उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ,पीसीसी सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ नेता महावीर प्रसाद उनियाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी नवीन सेमवाल अध्यक्ष युवा कांग्रेस , हरि सिंह मखलोगा, विजेंद्र सिंह नेगी, खुशी लाल, गब्बर सिंह रावत, दिनेश पंवार, चंद्रशेखर,गंगाभगत घनश्याम पंवार, वीर सिंह गुंसोला, उमेश बाल्मीकि, राधिका, इमरान , विजय प्रकाश, सुनील कुमार आदि कांग्रेस जन् मौजूद थे।

Related posts

होली में हानिकारक रंगों से रहें सावधान – रंग व गुलाल खेलते वक्त बरतें सावधानियां – एम्स ऋषिकेश ने जारी की एडवाईजरी

khabaruttrakhand

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सरोवर नैनी झील में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया दीपदान

khabaruttrakhand

Uttarakhand पुंछ हमले में शहीद हुए बहादुर Rifleman Gautam Kumar और नायक Virendra Singh की घर वापसी पर शोक मना रहा है

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights