khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत इस नगर निगम में किए जा रहे कार्यों का श्री अभय कुमार श्रीवास्तव अनुभाग अधिकारी शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण।

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश में किए जा रहे कार्यों का श्री अभय कुमार श्रीवास्तव अनुभाग अधिकारी शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

शैलेंद्र सिंह की नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि इस अवसर पर भारत सरकार के अधिकारी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम स्तर पर की जा रही प्रत्येक गतिविधि की जानकारी ली गयी और योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की गई ।

इस अवसर पर उनके द्वारा लाभार्थियों की सफलता की कहानी एवं इस कार्य में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी भी ली गई ।

श्री अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित किए जा रहे मशरूम, कागज एवं कपड़े के थैली , मोमबत्ती निर्माण, गोबर की अगरबत्ती एवं सजावटी सामान , फिनायल , अचार, जेम आदि का निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही उनके द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में त्रिवेणी सेना एवं स्वयं सहायता समूह के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर श्री चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त, श्री वरुण मल्होत्रा सिटी मिशन मैनेजर, प्रियंका कुकरेती कोऑर्डिनेटर सहित त्रिवेणी सेना के श्रीमती मोनिका मित्तल, श्रीमती पुष्पा पांडे, श्रीमती सुलोचना, श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती सुनीता नेगी आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तथा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस बैठक में 50 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

श्री अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के कार्यों एवं नवाचार की सराहना की गई तथा इन्हें दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related posts

यहां जिलाधिकारी ने राजस्व एवं खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन पर कारगर रोक लगाने के साथ ही रीवर ड्रेजिंग के पट्टों तथा स्टोन क्रशरों के संचालन में नियमों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने किया कूड़ा पृथक़्क़ीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

khabaruttrakhand

Haldwani हंगामे के मास्टरमाइंड अब बोलेंगे, Abdul Malik को चार दिन की पुलिस हिरासत में रखा- सवालों की सूची भी तैयार

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights