khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत इस नगर निगम में किए जा रहे कार्यों का श्री अभय कुमार श्रीवास्तव अनुभाग अधिकारी शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण।

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश में किए जा रहे कार्यों का श्री अभय कुमार श्रीवास्तव अनुभाग अधिकारी शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

शैलेंद्र सिंह की नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि इस अवसर पर भारत सरकार के अधिकारी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम स्तर पर की जा रही प्रत्येक गतिविधि की जानकारी ली गयी और योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की गई ।

इस अवसर पर उनके द्वारा लाभार्थियों की सफलता की कहानी एवं इस कार्य में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी भी ली गई ।

श्री अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित किए जा रहे मशरूम, कागज एवं कपड़े के थैली , मोमबत्ती निर्माण, गोबर की अगरबत्ती एवं सजावटी सामान , फिनायल , अचार, जेम आदि का निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही उनके द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में त्रिवेणी सेना एवं स्वयं सहायता समूह के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर श्री चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त, श्री वरुण मल्होत्रा सिटी मिशन मैनेजर, प्रियंका कुकरेती कोऑर्डिनेटर सहित त्रिवेणी सेना के श्रीमती मोनिका मित्तल, श्रीमती पुष्पा पांडे, श्रीमती सुलोचना, श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती सुनीता नेगी आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तथा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस बैठक में 50 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

श्री अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के कार्यों एवं नवाचार की सराहना की गई तथा इन्हें दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related posts

जनपद जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों मे आपदा प्रबंधन खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा विद्यालयी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल से पहुँचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया।

khabaruttrakhand

इस विद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights