khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

मुख्य विकास अधिकारी, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जनपद टिहरी के ग्राम पंचायत प्लास के नागनी में निर्माणाधीन मिनी फिश प्रसंस्करण यूनिट का किया गया निरीक्षण किया।

मंगलवार दिनांक 26 नवम्बर, को मुख्य विकास अधिकारी, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जनपद टिहरी के ग्राम पंचायत प्लास के नागनी में निर्माणाधीन मिनी फिश प्रसंस्करण यूनिट का निरीक्षण किया गया। जिसका कार्य गतिमान था।

जनपद में बड़ी संख्या में मछली पालन करने वाले किसान हैं जो मछली पालन में लगे हुए हैं, लेकिन उचित कोल्ड चेन और मूल्य संवर्धन सुविधा की कमी के कारण ये किसान अपनी मछली उत्पादन का अच्छा लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिस हेतु इस मिनी फिश प्रसंस्करण यूनिट का निर्माण किया जा रहा है ।

जिससे कि मत्स्य उत्पादन में मत्स्य उपज करने के उपरान्त होने वाले नुकसान को कम करने के लिए मछली के टैंकों से लेकर उपभोक्ता तक बिना किसी रुकावट के एकीकृत कोल्ड चेन एवं संरक्षण अवसंरचना सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इससे उत्पादकों के समूहों को एक सुसज्जित आपूर्ति श्रृंखला एवं कोल्ड चेन के माध्यम से प्रसंस्करणकर्ताओ एवं बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर कार्य गति में तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को दिये गये ताकि कार्य समयान्तर्गत पूरा किया जा सके । सीडीओ ने निर्देश दिए कि फिश प्रसंस्करण यूनिट का कार्य यथाशीघ्र निर्धारित मानकों के अनुरूप ससमय पूर्ण किया जाय, जिससे कि जनपद के लाभार्थियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Related posts

टीएचडीसी-आईएचईटी में बी.टेक (वर्किंग प्रोफेशनल) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित।

khabaruttrakhand

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन पर मुख्यमंत्री शामिल” “मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में Himalayan O2 का शुभारंभ एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास।

khabaruttrakhand

पुलिस ने 18 घंटे के अन्दर सुलझायी बडेथी सड़क दुर्घटना की मिस्ट्री, देहरादून से अज्ञात वाहन चालक को किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights