khabaruttrakhand
Crime storyअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

गैस सिलेंडरों में हो रही लगातार घटतोली अनियमित आपूर्ति पर खाद्य एवं पूर्ती विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी सीज ; गोदाम पर 10000 का जुर्माना।

गैस सिलेंडरों में हो रही लगातार घटतोली अनियमित आपूर्ति पर खाद्य एवं पूर्ती विभाग की बड़ी कार्यवाही एक गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी सीज एक पर गोदाम पर 10000 जुर्माना।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र में लगातार गैस की घटतौलि एवं अनियमित आपूर्ति के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर उत्तरकाशी बाजार, ज्ञानसू, मनेरा आदि क्षेत्र में गैस वितरण करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया ।

वही इस निरीक्षण के दौरान तीन गैस वितरण करने वाले वाहनों को पकड़ा गया जिसमें विश्वनाथ गैस एजेंसी उत्तरकाशी उत्तरकाशी गैस सर्विस ज्ञानसु एवं एक अन्य लोडर जिसमें गैस सिलेंडर लगे थे, निरीक्षण के दौरान पकड़े गए।

विश्वनाथ गैस सर्विस उत्तरकाशी के वाहन के निरीक्षण पर उसमें लदे सिलेंडरों का तौल किया गया जिसमें पाया गया कि अधिकतर सिलेंडरों में 400 से 600 ग्राम कम गैस पाई गई. डिलीवरी मैन के पास वर्दी नहीं थी।
वहीं डिलीवरी मैन द्वारा अभी तक एक भी उपभोक्ता को सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई थी लिहाजा डिलीवरी मैन और गैस एजेंसी मालिक को निर्देशित किया गया कि तत्काल वाहन को वापस गैस गोदाम ले जाया जाए एवं वाहन में लदे सभी सिलेंडरों एवं गैस गोदाम में रखें सभी सिलेंडरों का तौल करते हुए जितने भी मानक से कम वजन के सिलेंडर है उन्हें सभी को ऑयल कंपनी के बॉटलिंग प्लांट को वापस किया जाए।
किसी भी दशा में मानक से कम वजन के सिलेंडरों का उपभोक्ताओं में वितरण नहीं किया जाय. वाहन को बैरंग गैस गोदाम को वापस लौटाया गया।
वही उत्तरकाशी गैस सर्विस के वाहन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वाहन चालक एवं डिलीवरी मैन के पास आईडी वर्दी एवं तौल काटा नहीं था।
इसपर वाहन को सीज करके बाट माप निरीक्षक के सुपुर्द किया गया एवं वाहन में लदे सभी सिलेंडरों की तौल करते हुए मानक से कम पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

व्यवस्था को सुधारो करने के दृष्टिगत पाई गई अवस्थाओं को देखते हुए संतोष कुमार भट्ट जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि IOC एजेंसी उत्तरकाशी गैस सर्विस एवं एचपी गैस एजेंसी विश्वनाथ गैस सर्विस को नोटिस जारी किए गए एवं उनका जवाब तलब किया गया.
साथ ही 10000का जुर्माना लगाया गया है
सन्तोष भट्ट जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी

Related posts

शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) के अवसर पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

Chardham Yatra:-गंगोत्री धाम एवं यमनोत्री धाम की वर्ष 2024 की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने यात्रा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में इंटिग्रेटिव बैलेंस साइंस एंड प्रेक्टिसिस विषय पर कांफ्रैंस का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights