khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेविशेष कवर

कुमाऊँ मंडल विकास निगम तत्वावधान में लेक सिटी वेलफेयर क्लब सदस्यों द्वारा किया गया व्यंजन प्रतियोगिता।

कुमाऊँ मंडल विकास निगम तत्वावधान में लेक सिटी वेलफेयर क्लब सदस्यों द्वारा किया गया व्यंजन प्रतियोगिता।
इस प्रकार के आयोजन से बढ़ता है आपसी मेलजोल। विजय नाथ शुक्ल।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी

नैनीताल :- सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में समाजसेवी क्लब लेक सिटी द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में लगभग पाँच दर्जन महिलाओं ने अलग अलग प्रकार के पर्वतीय क्षेत्रों के व्यंजन बनाये जो कि स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों को भी उनका स्वाद भा गया। साथ ही महिलाओं ने पर्वतीय क्षेत्र की अपनी पारम्परिक पहनावा पहन कर व पुराने ज़बाने के बर्तन आदि को भी प्रतियोगिता में दिखाया गया उसके बारे में विस्तार से बताया भी गया।

प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा तमाम खाने के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये थे जिसमें प्रमुख मडुवे की रोटी , मडुवे का केक , भट्ट की चड़कानी, पी नालू की सब्जी, पर्वतीय क्षेत्र में नॉन वेज प्रसिद्ध शिकार भात ,भद्दू का मीट, झुमरी की खीर ,ककड़ी का रायता, दही से बनाया गया जोला , ठठाली भात, आदि प्रमुख थे l
इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने जमकर ठुमके भी लगाये ।

वही विजेता प्रतिभागियों को महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम विजय नाथ शुक्ला द्वारा पुरुस्कार दिया गया ।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपस में मेलजोल बढ़ता है ।
तथा हमारे आने वाली पीडिया हमारी संस्कृति से रूबरू होती है ।
उन्होंने कहा कि भविष्य में कुमाऊं मंडल विकास निगम इस प्रकार का आयोजन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेगा ।
इस अवसर पर क्लब की तमाम सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने संयुक्त रूप से किया लिटिगेशन शेड के कार्यों का शिलान्यास।

khabaruttrakhand

तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा भटवाड़ी में आयोजित किया गया तहसील दिवस प्राप्त हुई दो दर्जन से अधिक शिकायतें।

khabaruttrakhand

देखें वीडियो :- घनसाली में ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े जेवरात चोरी करने वाली शातिर महिला व उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जाने पूरा घटनाक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights