khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यकाल समाप्ति पर प्रशासक किए नियुक्त।

*जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यकाल समाप्ति पर प्रशासक किए नियुक्त।

जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित द्वारा उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम-2016 (यथा संशोधित उत्तराखण्ड पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम 2020) की धारा 130 की उपधारा 06 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए जनपद टिहरी गढ़वाल की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यकाल समाप्ति (दिनांक 27.11.2024) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छः मास से अनधिक अवधि के लिए अथवा नई ग्राम पंचायतों के गठन होने तक, जो भी पहले हो, प्रशासक के रूप में जनपद के सम्बन्धित विकासखण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं.) को नियुक्त प्रशासक नियुक्त किए जाने के आदेश निर्गत किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विकासखण्ड भिलंगना की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) रविंद्र सिंह पाल, विकासखण्ड चंबा की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) राजेश थापली, विकासखण्ड देवप्रयाग की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) सुरेश चंद रमोला, विकासखण्ड जाखणीधार की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) कुशीराम रतूड़ी, विकासखण्ड जौनपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) हरीश नोटियाल, विकासखण्ड कीर्तिनगर की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) विरेंद्र सिंह, विकासखण्ड नरेंद्रनगर की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) सुखपाल सिंह बिष्ट, विकासखण्ड प्रतापनगर की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) रजवंत सिंह रांगड को तथा विकासखण्ड थौलधार की समस्त ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी (पं.) जयवीर सिंह चौहान को प्रशासक नियुक्त करते हुए सभी को अपने विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों का कार्यभार निर्वाचित ग्राम पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति पर तत्काल ग्रहण करने के आदेश निर्गत किए गए हैं।

नियुक्त किये गये प्रशासकों द्वारा सामान्य रूटीन कार्यों का निर्वहन किया जायेगा तथा नीतिगत निर्णय नहीं लिए जायेगें।

Related posts

नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी” “जिलाधिकारी ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की ।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ जनता मिलन कार्यक्रम, 34 शिकायते व मांग पत्र हुए प्राप्त , मौके पर शिकायतो को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित।

khabaruttrakhand

जानकी चट्टी पार्किंग के पास से शुभम होटल तक अवैध छोटी दुकानो पर चला जेसीबी. छोटे व्यापारी सरकार व् प्रशासन से दिखे नाराज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights