khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद टिहरी में हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) के क्रियान्वयन योजना को लेकर बैठक की गई आहूत।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद टिहरी में हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) के क्रियान्वयन योजना को लेकर बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में हैल्थ एवं वेलनेस सेंटरों को आयुष्मान भारत-आरोग्य मंदिरों की सेवाओं को अनुकूल बनाने हेतु ब्लॉकवाइज सीएचओ को प्रशिक्षण देने, सामुदायिक जागरूकता एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

सीएमओ को प्रश्नपत्र तैयार कर सीएचओ का टेस्ट लेने तथा जहां नेटवर्क की समस्या है, उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी सीएचओ को लीडरशिप लेकर स्टाफ को सक्रिय करने के साथ ही एएनएम एवं आशाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है।

बैठक मंे वैज्ञानिक-जी/प्रमुख कार्यान्वयन अनुसंधान आईसीएमआर नई दिल्ली और निदेशक आईसीएमआर एनआईआईएनसीडी जोधपुर डॉ. बोंथाबाबू ने कन्वरटेक-एचडब्लूसी कार्यान्वयन अनुसंधान का महत्व और उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी।

वहीं प्रधान अन्वेषक एचडब्लूसी जीसीडीडब्ल्लूएस चम्बा डॉ. राजेश सिंह ने गढ़वाल सामुदायिक विकास एवं कल्याण सोसायटी टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में कार्यान्वयन योजना की जानकारी देते हुए प्रारम्भिक अनुसंधान के निष्कर्ष और आईआर मॉडल-0 को लागू करने के सन्दर्भ में बताया।

बैठक में प्रो. वाई.एस. कुसुमा सामुदायिक चिकित्सा विभाग एम्स नई दिल्ली, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसीएमओ दीपा रूबाली, डीपीओ संजय गौरव, जिला क्षय रोग अधिकारी जितेन्द्र भण्डारी, जनप्रतिनिधि मनोज नकोटी, संजय मैठाणी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

16 वें वित्त आयोग की उत्तराखंड में उद्योग संघों, पर्यटन क्षेत्र और व्यापार संगठनों के साथ बैठक।

khabaruttrakhand

बसंत पंचमी पर्व पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 19 बटुकों का किया गया सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।

khabaruttrakhand

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित / सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद स्तर पर किए नोडल अधिकारी नामित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights