khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

पीएम श्री कमल नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन में वार्षिक उत्सव का हुआ समापन।

पीएम श्री कमल नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन में वार्षिक उत्सव का हुआ समापन।

रिपोर्ट –उत्तरकाशी /सुभाष बडोनी

पीएम श्री कमला राम नौटियाल राजकीय इंटर कांलेज धौतरी मे दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन व वार्षिकोत्सव मे मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश सिहं चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रथम दिवस आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन मे पुरातन छात्रो के के द्वारा अपने स्मरणो व अनुभव साझा किए गए।

इस अवसर पर पूर्व छात्र व सुभारती विश्वविद्यालय के उपनिदेशक प्रजापति नौटियाल ने विधालय के पुरातन छात्रो के विधालय के विकास मे सहयोगी बनने के लिये प्ररित किया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे उन्होंने कमलाराम नौटियाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तरकाशी में जन चेतना की आवाज उठाने वाले कमला राम नौटियाल जन संघर्षों के नायक थे।

इसके साथ उन्होंने ने पीएम श्री विधालयो मे नियोजित कार्यो की रुपरेखा भी प्रस्तुत की।विधालय प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल ने आगंतुक सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्धारा विधालय पत्रिका गाजणा का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर डां मधु नौटियाल थापलियाल ने छात्रो को विज्ञान व प्रौघोगिकी के क्षेत्र मे आगे बढने के लिये मार्गदर्शन देने के साथ अपने पिता स्वर्गीय कमला राम नौटियाल की स्मृति मे तीस छात्रों को ब्लेजर कोट वितरित किया।

इस अवसर पर विधालय मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र /छात्राओं के सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कैप्टन लखीराम नौटियाल किशोर भट्ट डॉक्टर संजय प्रसाद भट्ट डॉक्टर अंजु सेमवाल व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Related posts

17 जुलाई को परेड ग्राउंड में गूँजेगी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बैठक ।

khabaruttrakhand

टिहरी गढ़वाल के धार्मिक, साहसिक, योग साधना एवं पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध स्थलों में आवश्यक सुविधाओं मुहैया कराने हेतु बनेगा विस्तृत प्लान-जिलाधिकारी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ऋषिकेश आई बैंक में सोमवार को तीन लोगों का परिजनों ने मृत्यु उपरांत नेत्रदान कराया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights