khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

दुःखद खबर:- यहां एक बस खाई में जा गिरी , 3 लोगों की मौत व 2 दर्जन के आसपास घायल । रेस्क्यू अभियान जारी।।

ब्रेकिंग न्यूज़। नैनीताल
भीमताल के बोहराकुन के पास एक बस खाई में जा गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत व 2 दर्जन के आसपास घायल हो गए। रेस्क्यू अभियान शुरू।

रिपोर्ट।।ललित जोशी/ हर्षित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भीमताल के बोहराकुन के पास एक रोडबेज की बस बहुत नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

जिसमें 3 लोगों की मौत व लगभग 2 दर्जन के आसपास घायल हो गये
यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही थी आनन फानन में पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया ।और बेकाबू बस पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी।

वहीं बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और बोहराकुन नामक स्थान के पास गिर गई।

बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 27 सवारियां घायल हो गई। मारने वालों में 2 पुरुष और एक महिला है।

मिली सूचना के बाद प्रशासन के अलावा एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे हैं। घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल लाया जा रहा है।

Related posts

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह पहुंचे उत्तराखंड में यहां, मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में किया जा रहा है प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल सभा का आयोजन।

khabaruttrakhand

रिश्वतखोरी:- इस कार्यालय में पड़ा छापा । लंबे समय से चल रही थी रिश्वतखोरी।10 हजार की रिश्वत लेते इस निरीक्षक को विजिलेंस ने दबोचा ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights