khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

17 जुलाई को परेड ग्राउंड में गूँजेगी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बैठक ।

17 जुलाई को परेड ग्राउंड में गूँजेगी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बैठक ।

नई टिहरी, 12 जुलाई।

आगामी 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों के तहत जिला मुख्यालय नई टिहरी में छात्र-छात्राओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्य, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों तथा युवाओं के रोजगार संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसर्रफ़ अली, जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सोहन सिंह रावत, पूर्व छात्र नेता सभासद नवीन सेमवाल तथा छात्र नेता दिव्यम नेगी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रश्न आज देश के सबसे महत्वपूर्ण विषय बन चुके हैं।

वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों—प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता—को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। इसी क्रम में 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने और शिक्षा व रोजगार से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने का अवसर प्रदान करेगा।

वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने तथा भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आई अनियमितताओं ने लाखों युवाओं की मेहनत और उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर रोजगार के अवसर मिलना उनका अधिकार है। इन विषयों पर गंभीरता से विचार कर प्रभावी समाधान निकालना समय की आवश्यकता है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसर्रफ़ अली तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सशक्त करें।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपने चुनावी वादों में प्रतिवर्ष 2 लाख बेरोज़गार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का दावा किया था। अब सरकार के लगभग दस वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को जनता के समक्ष श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक कितने युवाओं को स्थायी रोजगार प्रदान किया गया, कितनी भर्तियां पूरी हुईं तथा कितने पद आज भी रिक्त पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समयबद्ध नियुक्तियां और रोजगार के वास्तविक अवसर चाहता है। सरकार को रोजगार, शिक्षा और भर्ती से जुड़े सभी आंकड़े सार्वजनिक कर युवाओं के प्रति अपनी जवाबदेही निभानी चाहिए।

बैठक में नैतिक, मुशैफ, नीरज, आयुष, प्रांजल विवेक सुधांशु अमित प्रकाश सोहन राजन रजत विवेक आदित्य शंकर पृथ्वी नव प्रभात शार्दुल केशव प्रकाश सुभान सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand News: सरकारी लोन से कोई चला रहा पॉली फार्म तो कोई बना रहा जूट बैग, जानिए कहानी

cradmin

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए जनपद में आयोजित हुई मॉक ड्रिल।

khabaruttrakhand

यहां कोडियाला के पास साकिनी धार पर स्विफ्ट कार को टो कर ले जाती क्रेन के ब्रेक हुए फेल, इतने लोग थे दोनों वाहन में सवार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights