khabaruttrakhand
Crime storyअपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडराष्ट्रीय

यहाँ नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, पुलिस द्वारा 1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार।

नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*
*मनेरी पुलिस द्वारा 1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल* के निर्देशन मे नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनेरी, मनोज असवाल* के नेतृत्व में *कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुये स्थान सैंज गांव, जखोल रोड से अनुप रावत नामक 1 युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 115 ग्राम चरस बरामद की गयी।* युवक द्वारा बताया गया कि वह चरस को आसपास गांव से खरीदकर अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक मे था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर *NDPS Act की धारा 8/20* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* अनुप रावत पुत्र बचन सिंह रावत निवासी ग्राम हुर्री , भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।

*बरामद माल-* 1 किलो 115 ग्राम चरस (कीमत करीब 2.20 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 उमेश नेगी
2- हे0कानि0 सोवेन्द्र पाल
3- हे0कानि0 सुरेन्द्र रावत
4- कानि0 दीपक नेगी
5- कानि0 दिनेश तोमर
6- होमगार्ड रविन्द्र सिंह

Related posts

*टिहरी बाँध प्रभावित, टिहरी शहरी विस्थापितों के भूमिधरी प्रकरणों को तहसील, टिहरी से किया जाएगा सम्पादित।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ जनता मिलन कार्यक्रम, 34 शिकायते व मांग पत्र हुए प्राप्त , मौके पर शिकायतो को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित।

khabaruttrakhand

Dehradun शहर ने तीसरी एआईओएस मिड-टर्म कांफ्रेंस की मेजबानी की, उत्तराखंड राज्य नेत्र विज्ञान समाज (यूकेएसओएस) के 20वें वार्षिक सम्मेलन के साथ हुई आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights