khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सरोवर नगरी नैनीताल समेत अधिकांश जिलों एवं नगरों में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी दौरान अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने अपना प्रचार प्रसार किया शुरू।

स्थान। नैनीताल।
चुनौती बहुत है घबराने वाले नही है।। जीवंती भट्ट।।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत अधिकांश जिलों एवं नगरों में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।
इसी दौरान अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट से चुनाव दौरान जिला संवाददाता ललित जोशी व सहायक हर्षित जोशी ने कुछ प्रशन पूछे जिस पर भाजपा प्रतयाशी ने कहा उनकी सरकार केंद्र में है ,उत्तराखण्ड़ राज्य में है पर नगर पालिका में न होने के कारण कोई भी कार्य जनता के नही हो पा रहे हैं।

वहीं उन्होंने कहा में इससे पहले नगर पालिका में क्या होता आया इसको छोड़ दीजियेगा। पर जब भाजपा का अध्यक्ष नगर पालिका का होगा तो सभी कार्य बराबर होते रहगें।
उनसे जब पूछा गया नगर पालिका में वर्षों से काबिज़ जो अवैध रूप से रह रहे है और जो निरंतर किराया देते आ रहे हैं उनके लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया किसी को भी बेघर नही किया जायेगा। योजनाए बनाई जायेगी। मैने इस समस्याओं को बहुत ही नजदीक से देखा है।
जीवंती भट्ट का यह भी कहना है चुनौती बहुत है।

इसका समाधान किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया आप किन मुद्दों को लेकर चुनाव में है तो उनका कहना है नगर सफाई, कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है , पेंशन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई पर उनको अभी तक उनका जो शेष भुगतान है नही दिया गया। चुनौती बहुत हैं पर घबराने वाले नही है।

सब को मिलकर अच्छा कार्य करेंगे। चुनाव दौरान मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट व भाजपा नेता मोहित आर्या समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है हरेला पर्व: सुबोध उनियाल* *हरेला पर्व पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया पीटीसी नरेंद्र नगर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Mehndi समारोह में दादी को सोने के कुंडल खींचने वाला युवक गिरफ्तार, B.Sc पास होने पर हुई गिरफ्तारी

cradmin

नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी” “जिलाधिकारी ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights