khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सख्त।

“संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सख्त।

जिलाधिकारी टिहरी ने चंबा, कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हाल ही में हुए हादसों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने चंबा–उत्तरकाशी सड़क के सभी संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन उपचार कार्य करने, जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा उनकी सूची संबंधित विभागों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने जानकारी दी कि चंबा–नैल मार्ग पर 15 पैरापेट लगे है तथा आगे क्रैश बैरियर लगाने की कार्यवाही प्रस्तावित है।

एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, एवं अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं, घायलों एवं मृतकों के आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में चेक पोस्ट, एएनपीआर (ANPR) प्रणाली की स्थिति से भी अवगत कराया। साथ ही ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने, यात्रियों को वाहन के ब्रेक, टायर, क्लच, हैंडब्रेक आदि की जांच करने हेतु जागरूक करने पर जोर दिया। परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई एवं दुर्घटनाओं से संबंधित अभियोगों की जानकारी भी साझा की गई।

एसएसपी श्वेता चौबे ने हाल ही में नैल–चंबा मार्ग पर हुए हादसे के स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर उसका अध्ययन करने का सुझाव दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान रात्रि में यात्रा से बचने तथा प्रातः 4 बजे के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व जारी सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया।

ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा तछला जैसे ढलान वाले मार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने, दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, वाहनों की फिटनेस जांच, ड्राइविंग लाइसेंस (विशेषकर हिल लाइसेंस) की जांच तथा पार्किंग की समस्या के समाधान का सुझाव दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने डंपिंग जोन को समतल कर पार्किंग हेतु उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एएसपी दीपक, सभी एसडीएम, एआरटीओ सतेंद्र राज, बीआरओ से एस एस रावत, आंल उतराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ऋषिकेश से गजेंद्र सिंह नेगी (प्रदेश अध्यक्ष), सुरेश तिवारी (प्रदेश महासचिव), अमर सिंह रावत (प्रदेश सचिव), बिजेंद्र सिंह कडांरी (प्रदेश संघठन मंत्री) आदि संबंधित उपस्थित रहे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-47वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला दिनांक 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Mehndi समारोह में दादी को सोने के कुंडल खींचने वाला युवक गिरफ्तार, B.Sc पास होने पर हुई गिरफ्तारी

cradmin

Uttarakhand: मुस्लिम कालोनी देहरादून में बनेगा प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा, बच्चे पढ़ेंगे भगवान श्रीराम का पाठ

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights