khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी , अपर सचिव पर्यटन/प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडीबी सहित संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा टूरिज्म रोड़ को लेकर बोटिंग प्वाइंट, कोटि कॉलोनी, डोबरा क्षेत्र का किया गया निरीक्षण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर सचिव पर्यटन/प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडीबी अभिषेक रूहेला सहित संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा बुधवार को टूरिज्म रोड़ को लेकर बोटिंग प्वाइंट, कोटि कॉलोनी, डोबरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने, स्वरोजगार एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने हेतु बनने वाली टूरिज्म रोड़ का निरीक्षण कर जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठक की गई।

इस बैठक में टूरिज्म रोड़ के सर्वे, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्य एवं योजना के पूर्ण करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

एसडीएम टिहरी को भूमि अधिग्रहण, नाप छाप की जाने वाली कार्यवाही आदि का सर्वे करवाकर 15 जनवरी तक मुआवजा सम्बन्धी आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर सीडीओ डा. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, एडीएम ए.के. पांडेय, अधिशासी निदेशक टीएचडीसी टिहरी एल.पी. जोशी, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई आर.के. गुप्ता, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीटीडीओ एस.एस. राणा, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा जगदीश खाती, एडीबी से हरेंद्र, शिवानी आशीष शर्मा आदि अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

यहाँ आयकर विभाग ने एक जूता विक्रेता और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ की छापेमारी , इतने रुपये की अधिकारी भी गिनते गिनते थक गए, बुलाना पड़ा इन्हें।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग पेयजल संकट:-कोटेश्वर झील का जल स्तर कम होने से नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना मे पर्याप्त पेयजल उपलब्ध न होने के कारण निम्न तिथियों/स्थानों पर पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित ।

khabaruttrakhand

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम’ के तहत टिहरी गढ़वाल में आयोजित हुए बहुउद्वेशीय शिविर” “बहुउद्वेशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराए गए कुल 87 आवेदन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights