khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी , अपर सचिव पर्यटन/प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडीबी सहित संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा टूरिज्म रोड़ को लेकर बोटिंग प्वाइंट, कोटि कॉलोनी, डोबरा क्षेत्र का किया गया निरीक्षण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर सचिव पर्यटन/प्रोजेक्ट डायरेक्टर एडीबी अभिषेक रूहेला सहित संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा बुधवार को टूरिज्म रोड़ को लेकर बोटिंग प्वाइंट, कोटि कॉलोनी, डोबरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने, स्वरोजगार एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने हेतु बनने वाली टूरिज्म रोड़ का निरीक्षण कर जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठक की गई।

इस बैठक में टूरिज्म रोड़ के सर्वे, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्य एवं योजना के पूर्ण करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

एसडीएम टिहरी को भूमि अधिग्रहण, नाप छाप की जाने वाली कार्यवाही आदि का सर्वे करवाकर 15 जनवरी तक मुआवजा सम्बन्धी आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर सीडीओ डा. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, एडीएम ए.के. पांडेय, अधिशासी निदेशक टीएचडीसी टिहरी एल.पी. जोशी, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई आर.के. गुप्ता, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीटीडीओ एस.एस. राणा, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा जगदीश खाती, एडीबी से हरेंद्र, शिवानी आशीष शर्मा आदि अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand Budget: आधी आबादी की मजबूती का संकल्प, जानें योजनाएं जो महिलाओं के लिए बनाई गई शत प्रतिशत

cradmin

टिहरी के इस क्षेत्र में कक्षा 12 वीं के छात्र को बाघ/तेंदुआ ने बनाया अपना निशाना।दोस्तों के साथ गया था खेलने।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई SOP, अब पुलिस को दी जा सकती है जिम्मेदारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights