khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

यहाँ पुलिस के सीपीयू कर्मियों ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लौटाई चेहरे की मुस्कान।

राजस्थान से घूमने आए पर्यटक, बच्ची के गुम हो जाने से हो गए थे परेशान
नैनीताल पुलिस के सीपीयू कर्मियों ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लौटाई चेहरे की मुस्कान।

दिनांक 07.01.2025 को रिक्शा स्टैंड मल्लीताल में पुलिस तथा सीपीयू कर्मी कर्त्तव्यपालन में तैनात थे।

तभी एक व्यक्ति काफी घबराए हुए उनके पास आए और रुआंसी आवाज में बताया कि वह अपने परिवार संग राजस्थान कोटा से घूमने आए है, भोटिया मार्केट गुरुद्वारे के सामने हमारी 5 वर्षीय बच्ची हमसे बिछड़ गई जो अब नहीं मिल रही है।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात आरक्षी सुखदेव राणा कोतवाली मल्लीताल तथा सीपीयू कर्मी आरक्षी सुंदर सिंह, तथा आरक्षी ओसाद अहमद द्वारा मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए डीसीआर को सूचित किया गया, तथा देर न करते हुए बच्ची की खोजबीन हेतु अलग अलग दिशाओं में निकल पड़े।
खोजबीन के दौरान पुलिस कर्मियों को एक बच्ची रोती बिलखती हुई मालरोड पर मिली जिसे रिक्शा स्टैंड मल्लीताल चौकी लाया गया।
पुलिस द्वारा बच्ची के पिता को चौकी बुलाकर बाद तस्दीक बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस/सीपीयू की त्वरित कार्यवाही से न सिर्फ एक परिवार को उनकी खोई हुई बच्ची मिली बल्कि एक अनहोनी को होने से पहले ही रोक लिया गया।

स्थानीय जनता व पर्यटकों सहित बच्ची के माता पिता द्वारा नैनीताल पुलिस की सराहना की गई।

Related posts

आपदा प्रबंधन- जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

इस विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए हो गए बंद।

khabaruttrakhand

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 03 अक्टूबर, 2024 से होगा शुरू, बॉलीवुड के इस मशहूर हास्य कलाकार का भी होगा स्टेज शो कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights