khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

माघ मास में श्री राम सेवक सभा तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

स्थान। नैनीताल।

माघ मास में श्री राम सेवक सभा तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ मास में खिचड़ी महाभोग का आयोजन कर सैकड़ों लोगों खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया ।
भगवान सूर्य एवं शनि को प्रिय खिचड़ी को पूर्ण भोजन माना गया है जिसमें पोषक तत्व होते है तथा माघ मास में खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है । आज श्री राम सेवक सभा में मास तथा चावल के साथ खिचड़ी बनाई गई जिसमें मूली तथा खीरा का सलाद तथा धनिया मिर्च की चटनी खिलाई गई ।

लोगों ने भगवान सूर्य एवं शनि की कृपा प्राप्त करने हेतु प्रसाद रूप में खिचड़ी खाई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
कार्य क्रम में अध्यक्ष मनोज साह ,उपाध्यक्ष अशोक साह ,महासचिव जगदीश बावड़ी , राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी , विमल सह ,पूर्व महासचिव मुकुल जोशी सहित पूर्व विधायक संजीव आर्य ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ,डॉ मनोज बिष्ट गुड्डू ,मोहित लाल साह ,आशु बोरा ,प्रॉफ ललित तिवारी ,राजीव लोचन सह ,बबली ,गिरीश भट्ट ,चंद्र प्रकाश सह ,दिनेश चंद्र ,आनंद बिष्ट ,मनोज जोशी देवेंद्र लाल साह,दिनेश भट्ट,भगवान कुंवर भुवन बिष्ट,रूचिर शाह, गोविंदआदि शामिल रहे ।

अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि बसंत आंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार सभा भवन में आयोजित किया जाएगा ।
श्री राम सेवक सभा हर वर्ष कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करते आ रहा है।

Related posts

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर यहां समस्त संत समाज जनमानस ने किया महारुद्राभिषेक।

khabaruttrakhand

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेसी महिलाओं ने भाजपा विधायक सरिता आर्या का किया घेराव, चुप्पी तोड़ने को कहा।

khabaruttrakhand

खतौनी प्राप्त करने के साथ विरासतन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights