khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड पीठ के उत्तराधिकारी बने गोपालाचार्य।

*उत्तराखंड पीठ के उत्तराधिकारी बने गोपालाचार्य*
महाकुम्भ पर्व प्रयागराज के अंतर्गत श्रीकृष्ण कुञ्ज ऋषिकेश शिविर में आयोजित विराट संत सम्मेलन में श्रीवैष्णवाचार्य, धर्माचार्यों की पावन उपस्थिति में जगद्गुरू स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने स्वामी गोपालाचार्य को रामानुज सम्प्रदाय की उत्तराखंड पीठ का उत्तराधिकारी नियुक्त किया।
इस सभा की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य ने कहा कि उत्तराधिकार का अभिप्राय है कि वर्तमान पीठाधीश्वर जिन संस्थाओं एवं मठ आश्रम के संसाधनों से समाज की सेवा कर रहे हैं, उत्तराधिकारी को भी उन संसाधनों को समाज की सेवा में लगाने का अधिकार प्राप्त हो।
गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा की सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण धारा के प्रवाह के लिए यह अत्यावश्यक है कि सुयोग्य उत्तराधिकार का चयन उचित समय पर हो जाए। संत समाज ही सनातन धर्म का मार्गदर्शन करता है।

बक्सर बिहार के प्रसिद्ध संत लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि समय की विडंबना है कि सनातनी हिन्दू दंपति एक संतान की विचारधारा से ग्रसित हो गया है।

ऐसे तो सनातन की उत्कृष्ट धारा संत परंपरा लुप्त हो जाएगी।

संतो ने आशीर्वाद स्वरूप युवराज स्वामी गोपालाचार्य को सनातन धर्म एवं राष्ट्र सेवा की मंगलकामनाएं प्रदान की।

आयोजन में जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य, जगद्गुरु विश्वेशप्रपन्नाचार्य, जगद्गुरु स्वामी राजनारायणाचार्य, जगद्गुरु स्वामी रामचंद्राचार्य, जगद्गुरु स्वामी राजगोपालाचार्य, जगद्गुरु स्वामी अनंताचार्य, जगद्गुरु स्वामी श्रीधराचार्य, स्वामी रामेश्वराचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यहां स्थित गंगा रिजोर्ट में सात दिवसीय अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार को प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

khabaruttrakhand

नमो नवमतदाता सम्मलेन: CM Dhami बोले- सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम

cradmin

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश आई बैंक में बीते सोमवार को दिवंगत हरभजन सिंह व दिवंगत सिद्धार्थ का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत कराया नेत्रदान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights