khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनस्टोरी

यहां स्थित गंगा रिजोर्ट में सात दिवसीय अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार को प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का हुआ शुभारम्भ।**

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजोर्ट में सात दिवसीय अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारम्भ शनिवार को प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज लैंप लाइटनिंग के मुख्य शो से हुआ। इसके साथ ही शंखनाद और मंत्र उच्चारण से महोत्सव में आए योग साधकों ने विभिन्न योग क्रियाओं तथा शिव ओम नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। महोत्सव में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने कहा कि यह क्षेत्र ऋषि मुनियों की तप भूमि के साथ ही हिन्दुस्तान के योग स्थलों मे सबसे बड़े पर्यटक और धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

इस स्थान ने पूरे दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है।
योग हमारे देश की आत्मा है तथा मा. प्रधानमंत्री जी ने इसको आगे बढ़ाने का काम किया है, जिससे आज योग को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है।

योग साधना हमारी संस्कृति से सीधी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि योग सब रोगों की दवा है। योग केवल व्यायाम नही अपितु हमारी संस्कृति की प्रमुख पहचान में एक है।

इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि लोग विश्व भर से योग सीखने के लिए इस क्षेत्र में आ रहे हैं। योग से अनेकों रोग से मुक्ति मिलती है।

कोविड के दौरान हमने लोगों का ध्यान योग की ओर आकर्षित कर लोगों में जीने की चाह को बढ़ाने का कार्य किया है।

खुद को बदलने के लिए योग एक उचित और सरल माध्यम है।
उन्होंने कहा कि दवा हिमालय क्षेत्र की जड़ी बूटियों से निकलती है, जो भारत में करोड़ो को व्यवसाय देती है।

सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन व्यवस्था भी उपलब्ध है।

प्रातः 4:30 और सायं 6:00 बजे योगा सेशन के दौरान रजिस्ट्रेशन स्टॉल से आप अपने मोबाइल फोन से क्यू आर कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन स्टॉल से योगा मैट और टोपी प्राप्त कर सकते है।

इस अवसर पर अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला, एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, अध्यक्ष नगर पंचायत तपोवन बिनीता बिष्ट, एडीएम ए.के. पाण्डेय सहित योगगुरु एवं साधक उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-खतरों से खेलना बन गयी हमारी नियति। अजय भट्ट।

khabaruttrakhand

वर्ष 2025-26 में खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल्स 13 मई से शुरू।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-गंगा प्रदूषण की रोकथाम में सजक पहरी के तौर पर कार्य करने का संकल्प दिलाया स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights