khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मत्स्य संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने टिहरी जलाशय में किया मत्स्य बीज का संचय।

मत्स्य संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने टिहरी जलाशय में किया मत्स्य बीज का संचय।

बुधवार को मत्स्य विभाग के तत्वाधान में जलाशय विकास जिला योजना के अंतर्गत टिहरी जलाशय में मत्स्य संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 लाख मत्स्य बीज (रोहू, कॉर्प, कतला, महाशीर) का संचय किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मत्स्य बीज का संचय किया। सीडीओ ने जलाशय में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केज कल्चर की स्थापना के निर्देश दिए।

वहीँ उन्होंने कहा कि टिहरी जलाशय में मत्स्य उत्पादन और संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर खोलने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर एडिशनल डारेक्टर खेल अजय अग्रवाल, आईटीबीपी अधिकारी आशुतोष बिष्ट, सहायक निदेशक मस्त्य यू.पी. सिंह, मत्स्य निरीक्षक अमोद नौटियाल एवं अनिल रावत सहित स्वाति सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया अण्डर 19 बालक वर्ग का क्रिकेट मैच।

khabaruttrakhand

गौवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त।

khabaruttrakhand

चुनाव रिजल्ट:- जिस बात की उम्मीद बहुत कम थी वही आज रिजल्ट के रूप में सामने आया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights