khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार।

मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार*

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में *मोरी पुलिस टीम* ने मोरी-सांकरी रोड पर मियांगाड पुल के पास से चैकिंग के दौरान शाहरुख व नौशाद नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UK07BS-9362 (मो0सा0) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 636 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में अब अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- शाहरुख खान पुत्र हबीब खान निवासी ग्राम हातरा थाना बजौर बदांयू उत्तर-प्रदेश उम्र- 26, वर्ष हाल पटेलनगर देहरादून।
2- नौशाद पुत्र जहीर अहमद निवासी सकुन्तला कॉलोनी पटेलनगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष ।

*बरामद माल-* 636 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रु0)

*पुलिस टीम-*
1– अ0उ0नि0 अजीत सिंह बुटोला
2–कानि0 महिदेव चौहान
3-कानि0 अरविन्द

Related posts

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग्:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जारी किया , कक्षा 12वीं बोर्ड परिणाम 2024।

khabaruttrakhand

सोमवार को मतदान पार्टियां दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु हुई रवाना।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights