khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

फायर कर्मचारियों का होगा बीमा व मिलेगी अग्निरोधक वर्दी। धीरज पांडे।

स्थान। नैनीताल

फायर कर्मचारियों का होगा बीमा व मिलेगी अग्निरोधक वर्दी। धीरज पांडे।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बलदियाखान में भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा गोष्ठी एवं फायर ड्रील का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी ने की।

जबकि मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ मंडल धीरज कुमार पांडे वन संरक्षक, दक्षिणीवर्त कुमाऊँ टी आर बिजुलाल समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
गोष्ठी में कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का हल करने की बात कही गई।

इस मौके पर धीरज पांडे ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा आना वाला समय बहुत खतरनाक है क्योंकि मौसम में बहुत प्रवर्तन हो रहा है।

वहीं उन्होंने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये आग से वनों को बचाना हर किसी का दायित्व बनता है।

जोखिम भरा काम होता है जो भी कर्मचारी इसके अधीन काम कर रहा है तो उस अधिकारी की जिम्मेवारी बनती है।

उसकी सुरक्षा का ध्यान रखें।। बहुत मेहनत का काम होता है।

श्री पांडे ने कहा फायर वाचरों का वीमा एवं अग्निरोधक वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी।
तमाम वन कर्मियों ने अपनी अपनी राय रखी।इस अवसर पर फायर ड्रील का आयोजन किया गया।
इस मौके पर तमाम अधिकारी व कर्मचारियों मौजूद रहे।

Related posts

बूढाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-एम्स में बीएससी नर्सिंग बैच का दीप प्रज्ज्वलन समारोह का आयोजन

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेशः दो नई स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात – संस्थान में ’स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ और न्यू ट्राॅमा आईसीयू सुविधा शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights