khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने होली मिलन समारोह परस्पर गेंदा गुलाब की पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर मनाया।

मुनिकीरेती।

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने होली मिलन समारोह परस्पर गेंदा गुलाब की पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर मनाया।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर सभी सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक श्री चंद्रवीर पोखरियाल जी ने की
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल ने समिति के सदस्यो को होली की बधाई दी तथा समिति के पूर्व में किये कार्यों की समीक्षा व भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम का संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने किया
समिति द्वारा जर्मनी से आयी प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं पर्यावरणविद मेखला का स्वागत पुष्पहार स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेखला द्वारा भी समिति द्वारा आयोजित होली मिलन व समिति द्वारा गंगा स्वच्छता के क्षेत्र में किये गए कार्यों को सराहा गया।

समिति के सचिव महन्त रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने होली पर्व की बधाई देते हुये कहा कि समिति शीघ्र ही गंगा स्वच्छता हेतु क्षेत्र में एक जनजागरूकता रैली व बौद्धिक सत्र का आयोजन करेगी जिसमे प्रसिद्ध पर्यावरणविद व संस्कृत स्कूल के छात्र प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक चन्द्रवीर पोखरियाल ने सभी सदस्यों को होली पर्व की बधाई देते हुये कहा कि समिति में सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों के अनुभवों से भी कार्ययोजनाओं का निर्माण करेगी सस्ता द्वारा संस्कृत के छात्रों के साथ बौद्धिक पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा भी करेगी छात्रों के साथ गंगा की स्वच्छता को सदैव बनाए रखने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा कार्यक्रम में डॉ सुनील दत्त थपलियाल, सेवानिवृत्त शिक्षाविद रामकृष्ण पोखरियाल, ललित सिंह पंवार, नरेंद्र मैठाणी, सतेंद्र चौहान, धनीराम बिन्जोला आदि उपस्थित थे।

Related posts

सिलक्यारा टनल हादसे के श्रमिक को एम्स में मिला नया जीवन’ पुष्कर को नहीं पता था दिल में बना है जन्मजात छेद।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: निजी नशा मुक्ति केंद्रों को सरकारी में होंगे अधिसूचित, नशीले पदार्थों की तस्करी वाले भेजे जाएंगे

cradmin

कार्यवाही:-मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे थे स्टंट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights