khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

टिहरी :- 9वी कक्षा में असफल होने पर परिवार जनों के डर के कारण रिज़ल्ट लेकर स्कूल से गुमशुदा 13वर्षीय बालक को थाना घनसाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर किया गया सकुशल बरामद।

*थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल*

*9वी कक्षा में असफल होने पर परिवार जनों के डर के कारण रिज़ल्ट लेकर स्कूल से गुमशुदा 13वर्षीय बालक को थाना घनसाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24घंटे के अंदर किया गया सकुशल बरामद।

दिनांक 29.03.25 को सुमित सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र 13 वर्ष जो की राजकीय इंटर कॉलेज ठेला में 9वी का छात्र था रिज़ल्ट में असफल होने के कारण कल दिन से ही अपने घर वापस नहीं आया , जिसने स्कूल ड्रेस नीली शर्ट खाकी पैंट पहन रखी थी उपरोक्त बालक के गुमशुदा होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी गणों को तत्काल सूचना देकर निर्देशानुसार थाना स्तर से अलग-अलग टीम बनाकर खोजबीन और तलाश जारी की गई।

जिसमें एक टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए दूसरी टीम के द्वारा गाड़ियों में खोजबीन की गई तो टैक्सी स्टैंड घनसाली के पास सुमित मिल गया जिससे पूछताछ की गई तो सुमित ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं कक्षा 9 में फेल हो गया था ।
वहीं उसके द्वारा बताया गया कि मैं डर गया था की मेरे घरवाले मुझे डाँटेंगे इसलिए में रिज़ल्ट लेने के बाद स्कूल से ही निकल गया।

वही उसने बताया कि रात को घनसाली में किसी के पास रुक गया था और सुबह जाने के लिए टैक्सी ढूँढ रहा था कि आप मुझे यहाँ मिल गये ।
इस बाबत सुमित की काउंसलिंग कर सकुशल उसे उसके पिताजी के सुपुर्द किया गया, जिसपर सुमित के परिवार द्वारा सुमित को वापस पाकर पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Related posts

Dehradun News: सचिवालय के कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू, मुख्य सचिव और जिला न्यायाधीश ने इसका उद्घाटन किया

cradmin

इस धाम में 2 जेब करते आये पुलिस गिरफ्त में ,इस कार्य के अंजाम देने के बाद आये पकड़ में।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 26 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कुमशीला* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights