khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

ब्रेकिंग:- मनरेगा एस्टीमेट बनाने में देरी पर प्रधान संगठन ने जताई नारजगी।

मनरेगा एस्टीमेट बनाने में देरी पर प्रधान संगठन खफा।
प्रधान संगठन थौलधार की बैठक में ग्राम प्रधानों ने विकासखंड से मनरेगा की वित्तीय वर्ष 2023-24 की योजनाओं के एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति हेतु जिले में भेजने पर अनावश्यक देरी से प्रधान संगठन बेहद खफा है।

प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा की एक ओर वित्तीय वर्ष 2022-23 की सैकड़ों योजनाओं को मार्च 2023 में स्वीकृति न देकर जिले के सिस्टम से डिलीट किया गया था तो वहीं अब विकासखंड के द्वारा इस वित्तीय वर्ष की योजनाओं के एस्टीमेट समय पर जिले को प्रेषित न किए जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया जाम होता नजर आ रहा है।

उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा की विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब जल्द ही मोर्चा खोला जाएगा। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी टिहरी से भी शिकायत की जाएगी बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष गब्बर नेगी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप रावत, सुरेश राणा,विकास जोशी,मोहन डोभाल, दीवान पडियार, मुकेश रावत,अनिल भट्ट, बीरेंद्र अग्निहोत्री, बीना नेगी, मालती भंडारी सहित प्रधान गण उपस्थित रहे।

Related posts

खास खबर:- 05 साल से 15 साल तक की उम्र पर बच्चे का आधार कार्ड निःशुल्क अपडेट होता है।

khabaruttrakhand

विद्यार्थियों को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के मध्य किया गया एम.ओ.यू।

khabaruttrakhand

आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights