khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविरों में 17 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर लिया लाभ।” “नौ दिनों में लगभग 04 लाख 34 हजार 235 की बिक्री।

जनपद टिहरी में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविरों में 17 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर लिया लाभ।”

“नौ दिनों में लगभग 04 लाख 34 हजार 235 की बिक्री।”

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर ‘जन सेवा‘ थीम पर चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए।

जनपद मुख्यालय नई टिहरी में 22 से 25 मार्च तक तथा जनपद के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर 23 से 30 मार्च तक चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए।

शिविरों में स्थापित स्टालों में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 17 हजार 292 का पंजीकरण कर लोगों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर लगभग 04 लाख 34 हजार 235 की बिक्री की गई।

शिविरों में अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने-अपने स्टॉल लगाए गए।

उक्त अवसर पर एलोपैथिक, ग्राम विकास, आयुर्वेदिक, कृषि, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, होम्योपैथिक, पंचायती राज, राजस्व, सहकारिता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुलिस, वन, शिक्षा, जिला उद्योग, जल संस्थान, पेयजल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

Related posts

सत्य, अहिंसा की राह दिखाने और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्‌घोष करने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल समेत अधिकांश जिलों एवं नगरों में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी दौरान अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने अपना प्रचार प्रसार किया शुरू।

khabaruttrakhand

टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में इस दिन से 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights