khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

जिलाधिकारी ने शनिवार को विकासखंड थौलधार क्षेत्रांतर्गत कांगुड़ा मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण । सीएम घोषणा के तहत कांगुडा मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण के किये जाने हैं कार्य।

टिहरी ने किया कांगुड़ा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण।”

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को विकासखंड थौलधार क्षेत्रांतर्गत कांगुड़ा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम घोषणा के तहत कांगुडा मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाने हैं।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर में किए जाने वाले समस्त कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को प्रथम चरण के कार्यों के टेंडर लगाकर कार्य शुरु करने के निर्देश दिए, ताकि द्वितीय चरण के कार्यों हेतु फंड की डिमांड की जा सके और जल्द से जल्द यह स्थल पर्यटक स्थल के रूप में उभर कर सामने आए।

जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी एस. एस. राणा ने बताया कि प्रथम चरण के कार्यों के लिए प्लान बनाकर उच्च स्तर पर भेजा गया था। इसमें तहत जल्द कार्य आरम्भ किए जाने है।

प्रथम चरण के कार्यों में मंदिर के गेट, रास्ता, रैन शेड, ट्रैक रूट, मचान, धर्मशाला, शौचालय आदि विकसित किए जाने हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार, बीडीओ थौलधार, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी, मुलायम सिंह, ग्राम प्रधान और ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा नई टिहरी में कानूनी सहायता क्लिनिक का उद्घाटन एवं स्थाई लोक अदालत का किया गया लोकार्पण।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 42 से 46 प्रतिशत हुआ

cradmin

Uttarakhand: चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, Delhi में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights