khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

किच्छा में निर्माणाधीन एम्स के सेटेलाईट सेन्टर में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बृहस्पतिार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

किच्छा में निर्माणाधीन एम्स के सेटेलाईट सेन्टर में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बृहस्पतिार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस दौरान एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने श्रमिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर टेलिमेडिसिन कन्सलटेंसी के माध्यम से उन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया।

एम्स ऋषिकेश द्वारा टेलिमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा देते हुए नियमित स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में एम्स ऋषिकेश ने ओ.एन.जी.सी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) के सहयोग से एक टेलीमेडिसिन वैन सेवा की शुरुआत भी की है। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है।
इस सेवा के सहयोग से संस्थान द्वारा बृहस्पतिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स के निर्माणाधीन सेटलाईट सेन्टर में परियोजना के श्रमिकों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के दौरान टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से एम्स के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा श्रमिकों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

संस्थान में डिपार्टमेन्ट ऑफ टेलिमेडिसिन एवं बायोइन्फोर्मेटिक्स विभाग के प्रशासनिक प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि शिविर में जनरल मेडिसिन विभाग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबन्धित आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

वहीं उन्होंने बताया कि कि शिविर में नेत्र परीक्षण, कान और गले की जांच, श्वास संबन्धी जांचें, खांसी-बुखार और अन्य आवश्यक जांचें कर जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा भी वितरित की गयी।

उल्लेखनीय है कि किच्छा में एम्स ऋषिकेश का सेटेलेटाईट सेन्टर निर्माणाधीन है।
इस प्रोजेक्ट में अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग भी कार्यरत हैं जिनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।

इस दौरान एम्स के डाॅ संजीव कुमार मित्तल, डाॅ0 राजलक्ष्मी, डाॅ0 आदित्य, डाॅ0 वत्सल मेहता, डाॅ0 अविनाश, डाॅ0 कार्तिक आदि चिकित्सा विशेषज्ञों ने टेलिकंसल्टेंसी के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परामर्श दिया जबकि शिविर में डाॅ0 विवेक सिंह मलिक, डाॅ0 ख्याति गुप्ता, डाॅ0 अभिषेक राय, शुभम और धीरज आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

Silkyara: रैटहोल माइनर्स सहित बचावकर्मियों को एक महीने का वेतन देंगे Congress विधायक, party करेगी सम्मानित

khabaruttrakhand

Investor Summit: खास होगा खाना…PM Modi और उद्योगपतियों की फूड हैबिट के हिसाब से तैयार होंगे व्यंजन

khabaruttrakhand

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने होली मिलन समारोह परस्पर गेंदा गुलाब की पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर मनाया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights