khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 21 शिकायतें ।

उत्तरकाशी जनता मिलन कार्यक्रम में 21 शिकायतें हुई दर्ज।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी उत्तरकाशी।

जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में आयोजित शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में 21 शिकायतें दर्ज की गईं।

जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सिलसिलेवार जन-शिकायतों की सुनवाई कर इनके निस्तारण के बावत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यमुनाघाटी के नौगांव ब्लॉक भंकोली निवासी श्याम सिंह राणा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य मे कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की जिसमे अधिशासी अभियंता जल संस्थान को त्वरित गति से निस्तारण कर उक्त व्यक्ति को पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

जोशियाड़ा पालिका क्षेत्र अंतर्गत सेरा में विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की जिसमें जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्थानीयों की मांग पर विद्युत पोल लगाने के निर्देश दिए।

बरसाली निवासी लोकेंद्र बिष्ट ने गढ़ एवं सिंगोट में रुके निर्माणधीन बीएसएनल टावरों का कार्यों की शिकायत जिलाधिकारी से की जिसमें बीएसएनल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व की शिकायतों व सीएम हेल्पलाईन पर प्रस्तुत प्रकरणों के निस्तारण और विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ० आरसीएस पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, सहित सभी विभागोें के जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिए।

Related posts

बड़ी खबर:-स्टेट बैंक की शाखा में खाताधारकों के खातों से धोखाधड़ी व बैंक में गबन कर 81,68,124/-रुपए की धनराशि हड़पने वाले बैंक कैशियर को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

हेल्थ बुलेटिन:-इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती बस दुर्घटना के घायलों में 11 यात्रियों की स्थिति बनी हुई है गंभीर। गंभीर घायलों में एक 3 साल की बच्ची सहित अधिकांश महिला यात्री ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: धरने पर बैठे BJP विधायक और जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्रवाई का आरोप

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights