khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

स्वास्थ्य विभाग की पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की हुई बैठक।

‘स्वास्थ्य विभाग की पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की बैठक सम्पन्न।‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने योजना एवं बीपीएचयू में स्टाफ आदि की जानकारी लेते हुए योजनान्तर्गत समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. श्याम विजय ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है।
बताया कि जनपद स्तर पर क्रिटिकल केयर ब्लाॅक व डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लेब तथा ब्लाॅक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाये जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य संबंधी प्रकरणों में अधिक से अधिक इलाज जनपद स्तर पर हो सके। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के लिए भूमि चिन्ह्ति कर ली गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को डीपीआर बनाकर उपलब्ध कराने को कहा।

सीएमओ ने बताया कि सीएचसी जौनपुर में पब्लिक हेल्थ यूनिट बना ली गई है, जबकि सीएचसी चम्बा में 85 प्रतिशत, सीएचसी हिण्डोलाखाल और बेलेश्वर में 90 प्रतिशत, सीएचसी छाम में 60 प्रतिशत तथा सीएससी प्रतापनगर में 50 प्रतिशत काम हो चुका है तथा सीएचसी मदननेगी में भूमि उपलब्ध न होने के कारण विलम्ब हो रहा है। उन्होंने 15वें वित्त से विभिन्न ब्लाॅकों में बनाये जा रहे सब सेंटरों की प्रगति से भी अवगत कराया।

कार्यदायी संस्था ने बताया कि बेलेश्वर में पब्लिक हेल्थ यूनिट का कार्य लगभग पूर्ण है। चम्बा और छाम का सितम्बर तक तथा प्रतापनगर यूनिट का अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा। कार्यदायी संस्था ने बताया कि सीएचसी कीर्तिनगर, पीएससी फकोट में पीएचयू की डीपीआर अगले सप्ताह उपलब्ध करा दी जायेगी।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता सहित आरडब्लूडी, आरईएस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Dehradun Nagar Nigam: नहीं सुधरी रैंकिंग, इस बार भी कचरामुक्त शहर की श्रेणी में Dehradun को मिले तीन स्टार

cradmin

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना प्रक्रिया के पारदर्शिता, शांतिपूर्ण एवं सफल सम्पादनार्थ जनपद टिहरी गढ़वाल में सभी तैयारियां पूर्ण।

khabaruttrakhand

Satyapal Malik CBI Raid: पूर्व जम्मू-कश्मीर गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर पर CBI का छापामारी, 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights