khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

वन भूमि हस्तान्तरण संबंधी बैठक सम्पन्न। ‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस मौके पर तिलवाड़ा मोटर मार्ग के किमी 87 में पूर्व से निर्मित बी-क्लास लोडिंग सेतु के स्थान पर डबल लेन क्लास-ए लोडिंग सेतु का निर्माण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग 507 का खरसोन क्यारी से मरोड़ा तक दो लेन के चौड़ीकरण तथा राज्य योजनान्तर्गत विधान सभा देवप्रयाग के अमोली से धौलंगी मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य को लेकर वन भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने वन भूमि हस्तान्तरण के स्वीकृत प्रकरणों पर सभी आवश्यक कार्यवाही कर पोर्टल पर अपलोड करने तथा प्रत्येक बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में एडीएम ए.के. सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मनोज बिष्ट, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एसीएफ टिहरी वन डिविजन रश्मि ध्यानी, एसीएफ मसूरी वन डिविजन दिनेश नोटियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, एई लोनिवि घनसाली अंकित भट्ट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand Cabinet ने हजारों कर्मचारियों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए पदोन्नति मानदंड में लंबे समय से मांग की गई छूट दी

khabaruttrakhand

उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए Bageshwar ने ‘Devbhoomi Udyamita Yojana’ शुरू की, जिसका लक्ष्य राज्य में 50,000 छात्रों को सशक्त

khabaruttrakhand

वन अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी टिहरी ने की ‘मॉडल गांव‘ द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान‘ की शुरूआत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights