khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

Breaking:-जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 06 अगस्त को बन्द।”

जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 06 अगस्त को बन्द।”

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 06 अगस्त, 2025 को राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त के मध्यनजर वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत हो रही निरन्तर वर्षा के दृष्टिगत् जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से 06 अगस्त, 2025 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश पारित किए गए हैं।

साथ ही आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए जाने के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश अखिल भारतीय संत समिति एवं विरक्त वैष्णव मंडल समिति , तीर्थ नगरी ऋषिकेश तपोवन में गायों की निर्मम हत्या, भू माफिया एवम तपोवन क्षेत्र में खोली जा रही शराब की दुकानों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन।

khabaruttrakhand

Kedarnath: तीर्थपुरोहित महापंचायत भूमि कानून रैली का समर्थन करती है और चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान Kedarnath गर्भगृह में सोने की परत विवाद की उच्च स्तरीय

khabaruttrakhand

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: CM Dhami ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए सर्वोपरि था राष्ट्रहित

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights