khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

धराली आपदा राहत हेतु टिहरी प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री।

धराली आपदा राहत हेतु टिहरी प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री”

“टिहरी प्रशासन ने धराली आपदा प्रभावितों को भेजा ड्राई राशन”

“टिहरी प्रशासन द्वारा उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भिजवाई राहत खाद्य सामग्री”

धराली (जनपद उत्तरकाशी) में 5 अगस्त को आई आपदा के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज बुधवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के आदेश पर टिहरी प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र हेतु ड्राई राशन सामग्री, उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भिजवाई गई।

राहत सामग्री में 1000 पैकेट आवश्यक खाद्यान्न एवं अन्य उपयोगी सामग्री सम्मिलित है, जिसमें बिस्कुट, भुना चना, नमकीन, फ्रूटी, वाटर बोतल है, जिसे आपदा प्रभावितों तक शीघ्रता से पहुंचाने हेतु उत्तरकाशी प्रशासन को प्रेषित किया गया।

टिहरी प्रशासन उत्तराखंड सरकार की “संकट में सहयोग” नीति के तहत आपदा राहत में हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर एडीएम टिहरी अवधेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:- नाबालिक किशोरी को भगाने वाले चौथे अभियुक्त को भी टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर 24वें क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Haldwani Encroachment: बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू; एक्शन में पुलिस

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights