khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनस्टोरी

कार्यवाही:-मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे थे स्टंट।

*थाना नेहरू कॉलोनी*

दिनांक 15.08.2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना दी गई कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट किए जा रहे हैं।

सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला मय हमराह व चीता कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचा। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआँ निकाल रहे थे तथा शोरगुल कर रहे थे। ये दोनों व्यक्ति हमारे मौके पर पहुँचने से पूर्व ही वहाँ से जा चुके थे।

मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। रैली कार समूह का आमा कैफ़े में लंच का कार्यक्रम था।

इस संबंध में—

आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान, धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।

मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान, धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए।

न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया।

साथ ही, मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के इस प्रकार के आयोजन भविष्य में न किए जाएँ।

जाँच में यह भी पाया गया कि आयोजन “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह द्वारा किया गया था। मॉल प्रबंधन को केवल इतना बताया गया था कि वे आमा कैफ़े में लंच करेंगे तथा नियत पार्किंग (छत पार्किंग) में गाड़ियाँ खड़ी करेंगे। परंतु, इनमें से दो शरारती तत्व—एक मोटरसाइकिल एवं एक कार सवार—द्वारा बर्न आउट (Burnout) किया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई

Related posts

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर हुई एक अहम बैठक सम्बन्धितों को दिये गये आवश्यक निर्देश ।

khabaruttrakhand

यात्रा:-गंगोत्री से शुरू हुई गंगा पुस्तक परिक्रमा यात्रा।

khabaruttrakhand

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, स्वर्गाश्रम और गंगा आरती के बाद Dehradun Airport की ओर रवाना होंगे।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights