khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में दिनांक 21.08.2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, अखोडी घनसाली के दुर्गम क्षेत्र में कार्यक्रम।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।*

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना में दिनांक 21.08.2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, अखोडी घनसाली के दुर्गम क्षेत्र* में कार्यक्रम किया गया, जिसमें लगभग 389 छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के अंत में NDRF, SDRF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ रेस्क्यू का डैमो एवं वॉलेंटरी उपस्थित, अध्यापक आशुतोष रतुडी अध्यापिका श्रीमती शशी कोहली, विद्यार्थियों , मे आँचल, राधा, दिव्या, किरन विजय सिंह, आदि को अभ्यास भी कराया गया l

NDRF टीम के कमांडर ने बताया कि कमांडेंट, 15 वी, NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी तरह के कार्यक्रम टिहरी जिले में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक लगभग 15 स्थानो में चलाए जाएंगे।

NDRF की टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दिनांक 19.08.25 से 24.08.25 तक विकासखंड घनसाली में तथा दिनांक 26.08.25 से 02.09.25 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखनीधार में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर NDRF टीम के साथ, SDRF टीम घनसाली एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग की जानकारी के साथ आपातकालीन टोल फ्री नम्बरों के बारे में बताया।

श्री धर्मेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक अखोडी द्वारा कहा गया कि NDRF की टीम इतने सुदूर भिलंगना ब्लॉक में देख बच्चे और अध्यापक बहुत खुश हैं कि पहली बार नेशनल लेवल की फोर्स स्कूल में आई है, जिसके लिए स्कूल प्रसाशन ने NDRF तथा आपदा प्रबंधन टिहरी गढ़वाल का धन्यवाद व्यक्त किया l

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंगः-क्षेत्र जन समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं जानेमाने मधुमेह रोग विशेषज्ञ प्रो. रविकांत ने मधुमेह की बीमारी से ग्रसित लोगों के खानपान को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव ।

khabaruttrakhand

मरीजों को ओपीडी पंजीकरण की लाइनों से राहत दिला रही ‘आभा’ आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (Ayushman Bharat Health Account) से मिल रही सुविधा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights