khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकस्टोरी

मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी ने किया इंडियान गांव के कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी ने किया इंडियान गांव के कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज विकासखंड थौलधार के इंडियान गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रम में संचालित हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई।

मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पेयजल की मांग रखे जाने पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था, ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित्रा देवी, प्रधान ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र कोहली, और ग्राम वासी कुलवीर सिंह नेगी, विनोद रावत, महावीर सिनवाल, मनोज पडियार सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सरोवर नगरी सुंदर कांड व हनुमान चालीसा से गुंजायमान हो रहा है। सबके कष्टों को हर लेते हैं हनुमान जी । प्रोफेसर ललित तिवारी।

khabaruttrakhand

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का किया आयोजन।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय सरस मेला:-राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के तीसरे दिन की शुरूआत रमन सेवा समिति तपोवन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights