khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

नई टिहरी में 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण” “औषधि नियंत्रण प्रशासन ने जांचे मियाद समाप्त दवाओं के रिकॉर्ड।

नई टिहरी में 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण”

“औषधि नियंत्रण प्रशासन ने जांचे मियाद समाप्त दवाओं के रिकॉर्ड”

“जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में आज जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नई टिहरी बौराड़ी क्षेत्र स्थित 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मियाद समाप्त दवाओं हेतु पृथक रैक की व्यवस्था, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, काउंटर पर रखी दवाओं के क्रय बीजक, शेड्यूल H एवं H1 दवाओं के विक्रय सम्बन्धी अभिलेख, तथा शेड्यूल X एवं NDPS एक्ट में अधिसूचित दवाओं के उपभोग सम्बन्धी रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान औषधि निरीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ थामा, तहसीलदार मुहम्मद शादाब एवं पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

Uttarakhand: उद्यान विभाग के करोड़ों के घोटाले पर सरकार ने High Court के फैसले को Supreme Court में चुनौती देने का निर्णय किया

khabaruttrakhand

पांडव लीला हमारी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर:आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी आस्था के साथ इस नृत्य का किया जाता है आयोजन ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिशाल है। राज्यपाल गुरमीत सिंह

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights