khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत डीएम टिहरी की अगुवाई में की गई सफाई।”

“साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत डीएम टिहरी की अगुवाई में की गई सफाई।”

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत की अगुवाई में आज बुधवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत नई टिहरी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई की गई।पडियार हाउस से डाइजर के बीच चलाए गए सफाई अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों, समाज सेवियों, पर्यावरण मित्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में नई टिहरी शहर में 15 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पडियार हाऊस से डाईजर के बीच चले सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र में प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने के साथ झाड़ी कटान का कार्य किया गया तथा एकत्रित कूड़े को नगर पालिका के कूड़ा वाहन से डंपिंग जोन भेजा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहरवासियों से अपने आस पास साफ सफाई रखने तथा घर से निकले जैविक, अजैविक कूड़े को अलग अलग कर प्रतिदिन नगर पालिका के कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, सभासद विजय कठैत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, सुरक्षाकर्मियों, अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया ब्रीफ तथा आगमन से लेकर विदाई तक की गई रिहर्सल।

khabaruttrakhand

Uttarakhand में बिजली की कमी: नदियों के जाल में Uttarakhand जल विद्युत से बिजली उत्पादन में सुस्ती, ऊर्जा जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं।

khabaruttrakhand

आजीवन ज्ञान का उजियारा फैलाने के बाद ऋषिकेश के जाने माने शिक्षाविद रहे एक अध्यापक ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की कि वह मरकर भी अमर हो गए।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights