khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत डीएम टिहरी की अगुवाई में की गई सफाई।”

“साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत डीएम टिहरी की अगुवाई में की गई सफाई।”

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत की अगुवाई में आज बुधवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत नई टिहरी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई की गई।पडियार हाउस से डाइजर के बीच चलाए गए सफाई अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों, समाज सेवियों, पर्यावरण मित्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में नई टिहरी शहर में 15 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पडियार हाऊस से डाईजर के बीच चले सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र में प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने के साथ झाड़ी कटान का कार्य किया गया तथा एकत्रित कूड़े को नगर पालिका के कूड़ा वाहन से डंपिंग जोन भेजा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहरवासियों से अपने आस पास साफ सफाई रखने तथा घर से निकले जैविक, अजैविक कूड़े को अलग अलग कर प्रतिदिन नगर पालिका के कूड़ा वाहन में ही डालने की अपील की।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी अवधेश कुमार सिंह, सभासद विजय कठैत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

यहाँ ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’थीम पर आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Dehradun: उद्योगपति Sudhir Windlass और तीन साथियों को CBI ने फ्रॉड और फॉर्जरी के आरोप में गिरफ्तार किया, 20 लोगों के खिलाफ चार्जेस दर्ज

khabaruttrakhand

दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता थे नारायण दत्त तिवारी :- राकेश राणा*

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights