khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं फौजदारी वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

“जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं फौजदारी वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।”

“डीएम टिहरी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित”

आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में 6 महीने से पुराने लंबित राजस्व वादों की तहसीलवार समीक्षा की गई और जिलाधिकारी द्वारा समय पर वादों के निस्तारण हेतु सभी को निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने आगामी चुनावों की तैयारियों के संबंध में मतदेय स्थलों के मिलान की तहसीलवार स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की।

इस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं।

बैठक में डिस्ट्रिक्ट लेवल आधार कमिटी की समीक्षा भी की गई। इसमें संबंधित अधिकारी द्वारा आधार कैंप के आयोजन, आधार कार्ड सैचुरेशन, आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं पोर्टल पर लंबित कार्यों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के CSC सेंटरों का निरीक्षण अवश्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अतिरिक्त डॉक्यूमेंटेशन या शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क न लिया जा रहा हो।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, एसडीएम टिहरी संदीप सहित सभी तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग के संबंधित लोग भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-एसडीएम सल्ट गौरव पाण्डे ने स्वास्थ्य केन्द्र देवायल का निरीक्षण किया।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, टिहरी के 90 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को जिला मुख्यालय में किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मध्यनजर एस0पी0 उत्तरकाशी एक्शन मोड मे।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights