khabaruttrakhand
Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुँचे एक दिवसीय नैनीताल जनपद। जहां उनका भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

स्थान।नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुँचे एक दिवसीय नैनीताल जनपद। जहां उनका भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के *मन की बात* का 126 वां एपिसोड सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है।

जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने कि इस कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal के साथ साझा करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस मुहिम में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने भारत की उन बेटियों का मान बढ़ाया, जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की भी बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी के सामने जो संकल्प रखे हैं, उन्हें हम सबने मिलकर पूरा करना है।

इस अवसर पर श्री डोमेश्वर साहू, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल डब्बू, शांति माहरा, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Exploring the Boundaries of Science: Unraveling the Mysteries of the Universe

cradmin

Navigating BC Game’s interface feels surprisingly intuitive for newcomers

cradmin

Test Post Created

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights