khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सरस मेले में वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न।‘

‘‘सरस मेले में वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न।‘‘

सरस मेला 2025 के चौथे दिन आज गुरूवार को वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन मे अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके तहत पंचायत में स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए काम करना, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम करना, ग्रामीण आवास और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए काम करना, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पोषण संबंधी जानकारी दी गयी।

इसके साथ ही पंचायत में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए काम करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रोजगार के अवसर और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना, महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए काम करना, बच्चों के विकास और कल्याण के लिए काम करना आदि सम्बन्धी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सूचना विभाग, युवा कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के तत्वाधान में सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडी डीआरडीए पीएस चौहान द्वारा की गयी।

आज सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक रजनीकान्त सेमवाल व टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नरेन्द्रनगर दीक्षा राणा, चम्बा सुमन सजवाण, देवप्रयाग विनोद बिष्ट व ज्येष्ठ उप प्रमुख राजपाल सिंह, पंचायत राज विभाग से राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न समुह की महिलाएं उपस्थित रहे।

 

Related posts

यात्रा अवधि में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जनपद पुलिस हुई सख्त।

khabaruttrakhand

गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन और पूजा सामग्री, फूल-माला, दीया सहित अन्य सामग्री प्रवाहित करना प्रतिबन्धित है, उल्लंघन करने पर पर्यावरण हर्जाने के तौर पर देना होगा निर्धारित जुर्माना।

khabaruttrakhand

RCS-उड़ान के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग का उद्घाटन, CM Dhami और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights