khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

भव्य रूप से मनाया जाएगा विजय दिवस, उत्तरकाशी डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रुपरेखा हुई तय।

भव्य रूप से मनाया जाएगा विजय दिवस, उत्तरकाशी डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रुपरेखा हुई तय।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी , उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जिले में  16 दिसम्बर को विजय दिवस को भव्यरूप से मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में विजय दिवस के कार्ययोजना की रूपरेखा तय की।

बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विजय दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाए जाए जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रातः काल शहर के मुख्य मार्गों पर प्रभातफेरी निकाली जाए साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शौर्य पार्क ज्ञानसू में देश भक्ति गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी जाएं।

इस मौके खेल विभाग द्वारा क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े सैनिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी,सीएमओ डॉ०आरसीएस पंवार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि० क०(नेवी) रंजीत सेठ,मेजर आरएस जमनाल,सूबेदार मगर सिंह 11जैक्लाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर सिंह राणा सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related posts

Harish Rawat ने Lok Sabha में घुसपैठियों की तुलना Bhagat Singh से करने की निंदा की, इसे अनुचित बताया, कहा कि Bhagat Singh के बलिदान की तुलना

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद भर में जागरूकता अभियान।

khabaruttrakhand

टिहरी गढ़वाल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights