khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

करवाचौथ व्रत में मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने की पूजा अर्चना। पति के दीर्घायु की कामना। देर शाम तोड़ेंगी व्रत।

स्थान। नैनीताल।
करवाचौथ ब्रत में मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने की पूजा अर्चना। पति के दीर्घायु की कामना। देर शाम तोड़ेंगी व्रत।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे हिन्दुस्तान में पति की दीर्घायु के लिए आज के दिन करवाचौथ में सुहागिन महिलाएं निर्जला ब्रत धारण करती हैं। इस मौके पर नैनीताल में भी महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु सतायु के लिए ब्रत रख कर सुबह से ही मां नयना देवी मंदिर व अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कई महिलाओं के साथ साथ उनके पति भी देखे गए। जबकि यहाँ बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवाचौथ ब्रत के उपलक्ष्य में काम कर रही कर्मचारी महिलाओं को आज अवकाश घोषित किया गया था। जिससे महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आती हुई देखी। स्कूलों में अवकाश न होने के कारण बच्चों को जाना ही पड़ा। जबकि यहाँ बता दें कई स्कूल ऐसे हैं जहाँ महिलाएं अध्यापिका तैनात हैं। स्कूल प्रबंधन ने कुछ न कुछ व्यवस्था जरूर की होगी। स्कूलों में भी उपस्थिति कम ही दर्ज हुई होगी।
महिलाओं द्वारा जो निर्जला ब्रत किया है देर शाम को चांद देखने के बाद अपना ब्रत तोड़गे और अपने पति के हाथ से जल पियेगें। जबकि यहां यह भी बता दें जिन महिलाओं के पति रोजगार की तलाश में बाहर हैं वह व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से अपना ब्रत तोड़ेगी।

कुल मिलाकर आज मंदिरों में और दिनों की अपेक्षा भीड़ भाड़ दिखाई दी।

Related posts

यातायात फिलिंग स्टेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का औचक निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड पीठ के उत्तराधिकारी बने गोपालाचार्य।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लगते ही 24 घंटे में हटेंगे सरकारी संपत्तियों से झंडे,बैनर, ये बदलाव होंग

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights