khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

प्रतापनगर ब्लॉक के रा. ई. कालेज रोणद रमोली जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल।*

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी महोदय एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुसार जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के लिए स्कूल सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को *प्रतापनगर ब्लॉक के रा. ई. कालेज रोणद रमोली जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी के तत्वाधान में DDMA टिहरी के अनिल सकलानी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/ विद्यालय कार्मिक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई एवम आपदा के प्रकार आपदा के पहले, आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे मैं बताया गया। जिसमें आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया। बेसिक उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्थिति के समय क्या करें , स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सी. पी. आर., आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकाल आपातकालीन के टोल फ्री नंबरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई। *इस अवसर पर 208 छात्र-छात्रा और विद्यालयकर्मी उपस्थित थे* l

प्रधानाचार्य श्री तेजेंद्र सिहं जयाडा जी द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल।

Related posts

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोटी कॉलोनी–जाख–डोबरा पर्यटन सड़क निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित।

khabaruttrakhand

लापरवाही:- ईसीएचएस नई टिहरी में विगत कई दिनों से ठप्प पड़ा है रेफ़रल कार्ड रीडर मशीन का सर्वर , बीमार पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की हो रही फजीहत।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, 60 शिकायतों पर हुई सुनवाई।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights