khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में किया गया वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 50 मरीजों की सघन स्वास्थ्य जांच की गई।

इस दौरान संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया।

बुधवार को एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार मित्तल की देखरेख में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ स्क्रिनिंग कैंप का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य शिविर का ट्रस्ट के महाप्रबंधक कर्नल वीकेके श्रीवास्तव ने विधिवत उद्घाटन किया।

हेल्थ कैंप में एम्स के विभिन्न विभागों की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस दौरान डेंटिस्ट्री, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जिरियाट्रिक मेडिसिन, आर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, आपातकालीन चिकित्सा विभाग आदि से जुड़े मरीजों की जांच की गई।

स्वास्थ्य शिविर में समन्वयक डीएनएस कमलेश चंद्र बैरवा, डॉ. निथिन, डॉ. सुदर्शन, डॉ. ताजिन, डॉ. राजशेखर लोहार, डॉ. पार्थ सारथी साहू, डॉ. निखिल, डॉ. अनुपम, डॉ. अंकित गौरव, डॉ. अर्जुन विस्वास, डॉ. साक्षी रश्मि, अचन्या, डॉ. गंधर्व, सीनियर नरसिंग ऑफिसर अक्षय कुमार सरदिवाल, एनओ घनश्याम सैनी, प्रफुल पंत आदि ने सेवाएं दी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के डिप्टी मैनेजर जयेश कुमार झा, रूदल यादव, अजय त्रिपाठी, डॉ. सिमरन नौटियाल, अनूप कोठियाल, अनिल तिवाड़ी, सुभाष ढौंडियाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग ने की मतदान कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि।

khabaruttrakhand

सरकार की सजग पहल से 855-ग्रामीण महिलाएं बनी सफल उद्यमी’* ‘महिला उद्यमिता विकास में स्वयं सहायता समूह का योगदान।

khabaruttrakhand

जाने क्या है , युवाओं के लिये कांग्रेस की सौग़ात सबके लिये रोज़गार की बात

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights